हास्य-व्यंग्य कवि एवं गज़लकार। कविता की ६ मौलिक एवं १० संपादित पुस्तकें प्रकाशित। भारत भर में मंचीय काव्य यात्राएं।
अनेक सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों व क्लबों से सम्मानित यथा २००१ में गढ़गंगा शिखर सम्मान २००२ में कलमवीर सम्मान २००४ में करील सम्मान २००६ में युगीन सम्मान २००७ में उदयभानु हंस कविता सम्मान व २००७ में ही पानीपत रत्न से सम्मानित. सब टीवी, जीटीवी, ईटीवी, एमएचवन, चैनलवन, इरा चैनल, इटीसी, जैनटीवी, साधना, नैशनल चैनल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से नियमित कवितापाठ।

हरियाणा की एकमात्र काव्यपत्रिका कलमदंश का ६ वर्षों से निरन्तर प्रकाशान व संपादन। दैनिक भास्कर में २००० में हरियाणा संस्करण में दैनिक काव्य स्तम्भ तरकश का लेखन। दैनिक जागरण में २००७ में हरियाणा संस्करण में दैनिक काव्य स्तम्भ मजे मजे म्हं का लेखन। पानीपत व करनाल एवं आसपास पचासों अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के सफल संयोजन में सहभागिता।

साहित्य शिल्पी पर इनकी रचनाओ के लिये यहाँ क्लिक करें।