मैं देवेश वशिष्ठ उर्फ खबरी. खबरी नाम मेरी आवारगी और घुमक्कड जिंदगी से जुड़ा है. आगरा में 6 अगस्त 1985 को पैदा हुआ. 15 वर्ष का था तब एक स्थानीय टीवी चैनल में बच्चों के शो की एंकरिंग करने लगा. दो साल तक वहीं पत्रकारिता भी की. शहर का सबसे कम उम्र पत्रकार होने की वजह से बाकी बड़े बुजुर्ग खबरिया लोग 'छोटा खबरी' नाम से पुकारने लगे. बड़ा हुआ तो छोटा शब्द हटकर सिर्फ खबरी रह गया. बाबा स्व. श्री रामनारायण शर्मा संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान थे, और पिताजी श्री दिनेश कुमार शर्मा ब्रज भाषा में कविता करते थे. इसलिए कविता और साहित्य के संस्कार वहीं से मिले. पहली कविता कब लिखी थी, ठीक से याद नहीं लेकिन पांचवी क्लास में किसी स्कूली समारोह में अपनी लिखी कविता ही गाई थी. आगरा छोड़ा, भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रिकारिता विश्वविद्यालय से मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की और फिर देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशालय के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाने लगा. दिल्ली लौटा तो कई प्रोडक्शन हाऊसों में कैमरामैन, वीडियो एडिटर और कंटेन्ट राइटर की नौकरी करते हुए लाइव इंडिया चैनल में असिस्टेंट प्रड्यूसर जॉइन किया. साल भर तक काम करने के बाद मन उचटा तो इंडिया न्यूज में प्रड्यूसर हो गया. आजकल तहलका की हिंदी मैगजीन में सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहा हूं.
देवेश वशिष्ठ खबरी
संपर्क-9811852336
http://deveshkhabri.blogspot.com/

साहित्य शिल्पी पर इनकी रचनाओ के लिये यहाँ क्लिक करें।