विजय सिंह का जन्म 18 जुलाई 1962 को जगदलपुर (बस्तर) में हुआ। आप हिन्दी साहित्य में एम. ए हैं। आप सन 1985 से बस्तर में ही समर्पित रंगकर्मी हैं। समकालीन साहित्यकारों में आप एक सशक्त हस्ताक्षर कहे जाते हैं। 

सभी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में आप प्रकाशित होते रहे हैं। पिछले सत्रह वर्षों से आप प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका "सूत्र" का संपादन कर रहे हैं।

आपको प्राप्त सम्मानों में पं गंगाधर सामंत स्मृति पुरस्कार तथा दलित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रमुख हैं।

साहित्य शिल्पी पर इनकी रचनाओ के लिये यहाँ क्लिक करें।