रीना कपिल एक प्रतिभावान संगीतकार हैं और वर्तमान में फरीदाबाद स्थित "जी.बी.एन विद्यालय" में बतौर संगीत शिक्षिका कार्यरत हैं। रीना न केवल सितार व तबले में दक्ष है अपितु पंजाबी गीतों पर उनकी पकड़ गहरी है। प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत में प्रभाकर रीना कपिल 1988 से 1998 तक आकाशवाणी नई दिल्ली के युववाणी विभाग से भी जुडी रही हैं। रीना कपिल समय समय पर अपने कार्यक्रम विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत करती रही हैं, यही नहीं प्रत्येक पूर्णमासी को नई दिल्ली के छतरपुर मंदिर में अपने भजनों के प्रस्तुतिकरण से वे श्रोताओं को निरंतर मंत्रमुग्ध करती रहती हैं।

साहित्य शिल्पी पर इनकी रचनाओ के लिये यहाँ क्लिक करें।