
डॉ. के. के झा शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, इतिहास, नृतत्वशास्त्र, पुरातत्व, पर्यावरण, विधि एवं साहित्य के शीर्षस्थ विद्वान हैं।
डी.लिट एवं पाँच विषयों में पी. एच. डी सहित आप सत्रह विषयों में स्नात्कोत्तर है। आपकी शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण आपका नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्डस -2009 में दर्ज किया गया है।
आपने केन्दीय विद्यालय संगठन में सहायक आयुक्त के पद के अलावा अनेक महाविद्यालयों में प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय में उपकुलपति जैसे पदों को सुशोभित किया है।
आपकी अनेक पुस्तकें इतिहास, पर्यावरण, शिक्षा, विधिशास्त्र, साहित्य आदि पर प्रकाशित हुई हैं।
आप वर्तमान नें जगदलपुर (बस्तर) में अवस्थित हैं।