
अदिति मजुमदार का जन्म पश्चिम बंगाल में कोल्कता शहर में हुआ। पिता के तबादले के कारण भारत के विभिन्न शहरों में अपनी पढ़ाई पूरी करती रहीं।
कोल्कता विश्वविद्यालय से एम.ए तथा जाधवपुर विश्वविद्यालय से बी.एड.की डिग्री प्राप्त कर शिक्षण और लेखन में कार्य किया।
२००६ में अमेरिका आने के उपरांत कई विदेशी पत्र- पत्रिकाओं में लेख छपने लगे, जिससे लिखने की और प्रेरणा मिली।